RPSC OTR eKYC 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अब OTR eKYC की शुरुआत की। अब आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के साथ-साथ eKYC प्रक्रिया भी पूरी करना जरूरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अपनी विभिन्न भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली को पहले से अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के तहत अब अभ्यर्थियों को अपने RPSC OTR Profile में eKYC यानी कि इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ओटीआर ईकेवाईसी प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि आपके द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में आपको बार-बार Personal Details भरने की आवश्यकता न पड़े। eKYC के माध्यम से RPSC आपके आधार डेटा को वेरिफाइड करता है, जिससे न केवल डेटा की सटीकता बढ़ेगी, बल्कि आवेदन प्रक्रिया भी अब बहुत आसान हो जाएगी। यह प्रणाली भर्ती में धोखाधड़ी को रोकने और योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शी तरीके से चुनने के लिए भी बहुत सहायक है।
RPSC OTR eKYC 2025 Overview
Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Introduction | Identity Verification (OTR eKYC) |
Whom It Is Necessary | All Applicants |
Required Documents | Aadhaar Card, Mobile Number |
Apply Mode | Online |
Benefits | Ease of Application |
Category | RPSC Latest Update 2025 |
RPSC OTR eKYC 2025 Required Documents
आरपीएससी ओटीआर ईकेवाईसी प्रॉसेस के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- यह नंबर चालू होना चाहिए, क्योंकि इस पर OTP आएगा
- OTR ID और पासवर्ड
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (यदि पहले से अपलोड नहीं है या अपडेट करना चाहते है)
इन्हें भी पढे – भारत भूगोल का सामान्य परिचय नोट्स के रूप में
RPSC OTR eKYC 2025 Process
- Step: 1 RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
- सबसे पहले आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसके लिए आप गूगल पर “RPSC” या “RPSC OTR” सर्च कर सकते हैं या सीधे इस वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
- Step: 2 SSO ID & Password से लॉगिन करें –
- एसएसओ पोर्टल पर पहुंचने के बाद अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और फिर “Login” पर क्लिक कर दें
- अगर आप पहली SSO पर लॉगिन कर रहे हैं, या पुरानी एसएसओ आईडी भूल गए है आपको पहले अपना एक नया एसएसओ आईडी बनाना होगा,
- इसके लिए आपको Registration पर क्लिक करके Citizen/Udyog पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप जनाधार नंबर के जरिए या गूगल पर जाकर मेल आईडी के जरिए आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए अपना नया एसएसओ आईडी और पासवर्ड बना सकते है –
- Step: 3 Recruitment Portal पर क्लिक करें –
- लॉगिन करने के बाद, आपको एसएसओ का डैशबोर्ड दिखाई देगा, यहां पर आपको Recruitment Portal सेक्शन में जाना है –
- इसके बाद आपको OTR अनिवार्यता से संबंधित ek स्क्रीन मेसेज दिखेगा, जिसमे आपको Ok पर क्लिक कर देना है –
- ओके पर क्लिक करते ही RPSC OTR eKYC Application Form खुलेगा, जिसमे आपको eKYC तीन स्टेप्स में पूरी करनी होगी –
- Step: 4 eKYC प्रॉसेस के लिए डिटेल्स भरें –
- अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म में यदि पहले से जानकारी भरी हुई है तो सीधे Next पर क्लिक करें।
- यदि पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर रहे है तो मांगी जा रही बेसिक और व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
- Step: 5 फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें –
- अगले चरण में eKYC के लिए फोटो और हिंदी, अंग्रेजी हस्ताक्षर के साथ ही Handwriting Declaration Form निर्धारित KB अथवा MB प्रारूप में स्कैन करते हुए एक एक करके अपलोड करते हुए Save & Next पर क्लिक करें –
- Step: 6 सफल OTR eKYC प्रक्रिया –
- अगले स्टेप में आपको OTR eKYC Online Form में भरी गई पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- इसके बाद पेमेंट मोड सलेक्ट करके निर्धारित माध्यम से शुल्क का भुगतान करते हुए अंत में Declaration बॉक्स पर चेक मार्क करके “Submit OTR” पर क्लिक कर दें –
- सफलतापूर्वक OTR eKYC आईडी नंबर आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप भविष्य में उपयोग के लिए स्क्रीनशॉट लेकर रख सकते है या पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करके भी रख सकते है।