Rpsc City Allotment 1st Grade Exam : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई के बीच करवाई जा रही है। आयोग द्वारा सिटी अलॉटमेंट आज जारी कर दिया जाएगा। राज्य प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा जयपुर व अजमेर केंद्र पर 17 व 18 जून को कारवाई जा रही है। आयोग को ये परीक्षा करवाने से पहले उच्च न्यायालय मे परीक्षा संबंधित कोई विवाद न उपजे उसको लेकर केवीयट दर्ज करवाई गई।
राज्य प्रशासनिक सेवा व स्कूल व्याख्याता परीक्षा को लेकर पिछले कई दिनों से जयपुर में आंदोलन व धरना प्रदर्शन अभ्यर्थियों द्वारा किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सहित कई विधायकों ने RAS मुख्य परीक्षा व स्कूल व्याख्याता परीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया। उसके बावजूद भी RAS मुख्य परीक्षा व स्कूल व्याख्याता परीक्षा को आगे न बढ़ाने का सकल्प सरकार ने ठान लिया है। ऐसा प्रदेश मे पहली बार होने जा रहा है जब पक्ष व विपक्ष बेरोजगारों के हित में सोचने के बावजूद भी सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है।
Rpsc 1st Grade Teacher Highlight
RPSC 1st Grade Vacancy 2024 Overview | |
Conducting Authority | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Exam Name | RPSC 1st Grade Teacher 2024 – 25 |
RPSC 1st Grade Vacancy 2024 Exam Date | June 2025 |
Online Form Start Date | 05 November |
Online Form Last Date | 04 December |
Examination Mode | Offline exam |
Application Mode | Online mode |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Rpsc 1st Grade Teacher Exam Pattern
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इस बार परीक्षा पाठ्यक्रम मे थोड़ा परिवर्तन किया गया। इस बार मनोविज्ञान का पार्ट द्वितीय प्रश्न पत्र में शामिल नहीं करके प्रथम प्रश्न पत्र में शामिल किया गया। प्रथम प्रश्न पत्र मे 70 प्रश्न 150 अंक के होंगेतथा द्वितीय प्रश्न पत्र मे 150 प्रश्न 300 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इस परीक्षा में भी चार की बजाय पाँच विकल्प होंगे।
Rpsc 1st Grade Subject wise Exam
S No. | Subject/Post | Exam Date | Exam Time |
---|---|---|---|
1 | सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | 23-06-2025 | 10:00 AM – 11:30 AM |
2 | हिंदी | 23-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
3 | भूगोल | 24-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
4 | अंग्रेज़ी | 24-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
5 | संस्कृत | 25-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
6 | गणित | 25-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
7 | सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | 26-06-2025 | 10:00 AM – 11:30 AM |
8 | राजनीति विज्ञान | 26-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
9 | इतिहास | 27-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
10 | जीवविज्ञान | 27-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
11 | रसायन विज्ञान | 28-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
12 | वाणिज्य | 28-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
13 | भौतिक विज्ञान | 29-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
14 | समाजशास्त्र | 29-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
15 | अर्थशास्त्र | 30-06-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
16 | उर्दू | 30-06-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
17 | पंजाबी | 01-07-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
18 | ड्राइंग | 01-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
19 | गृह विज्ञान | 02-07-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
20 | राजस्थानी | 02-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
21 | संगीत | 03-07-2025 | 09:00 AM – 12:00 PM |
22 | Paper-I (General Knowledge – Physical Education) | 03-07-2025 | 10:00 AM – 12:00 PM |
23 | Paper-II (Physical Education) | 03-07-2025 | 02:30 PM – 04:30 PM |
24 | Paper-I (General Studies – Coach) | 04-07-2025 | 10:00 AM – 11:30 AM |
25 | Paper-II (Coach – Football) | 04-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
26 | Paper-II (Coach – Hockey) | 04-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
27 | Paper-II (Coach – Kho-Kho) | 04-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
28 | Paper-II (Coach – Wrestling) | 04-07-2025 | 02:30 PM – 05:30 PM |
Rpsc City Allotment 1st Grade Exam
आयोग द्वारा आज या कल स्कूल व्याख्याता परीक्षा का सिटी सेंटर जारी कर दिया जाएगा। इसी सप्ताह मे प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता की परीक्षा 23 जून से 04 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अभि भी इस परीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है। अभ्यर्थियों द्वारा पिछले कई दिनों से जयपुर मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कई अभ्यर्थियों द्वारा भूख हड़ताल भी की जा रही है।
आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता सिटी सेंटर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे ।