---Advertisement---

Rajasthan Board New Time Table 2026 राजस्थान बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल मे किया आंशिक परिवर्तन

By Raj News Point

Published On:

Follow Us
Rajasthan Board New Time Table 2026
---Advertisement---

Rajasthan Board New Time Table 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा समय में बदलाव कर राजस्थान बोर्ड नया टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया है । राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया था । लेकिन अब परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण टाइम टेबल में आंशिक बदलाव किया है ।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है । जो पूरे एक महीने तक आयोजित होगी । राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी । इस बार शैक्षणिक सत्र में बदलाव करने की वजह से बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित करवानी पड़ रही है । आज बोर्ड ने कक्षा 12वीं के कई विषयों के परीक्षा समय मे बदलाव कर संशोधित टाइम टेबल जारी किया है ।

Rajasthan Board New Time Table 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे है । छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं में बदलाव किया गया है । इस बार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया जाएगा । इस बार सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने के कारण बोर्ड परीक्षा का आयोजन जल्दी किया जा रहा है ।

जो छात्र राजस्थान बोर्ड नया टाइम टेबल 2026 का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म हो गया है । राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का संशोधित नया टाइम टेबल जारी कर दिया है । बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज़ विस्तृत टाइम और संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिए है । इसके साथ ही बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए है ।

इन्हें भी पढे – राजयस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी परीक्षा अब इस तिथि को

राजस्थान बोर्ड नया टाइम टेबल 2026

राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक सुबह पहली पारी मे 08:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित होती है वही 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च सुबह पहली पारी मे 08:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। लेकिन कुछ विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कक्षा 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षा दूसरी पारी में भी आयोजित होगी । दूसरी पारी का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक तय किया गया है ।

Rajasthan Board 10th Time Table 2026

बार एवं दिनांकविषय (कोड)
गुरुवार, 12 फरवरी 2026अंग्रेजी (02)
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026अंतराल
शनिवार, 14 फरवरी 2026ऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्थ सेवाएँ (IT & ITES) (104) / फुटवियर निर्माण (105) / टूरिज़्म एवं हॉस्पिटैलिटी (106) / निजी सुरक्षा (107) / अपेरल, मेड-अप एवं होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (109) / कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम (112) / बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस (113) / कंस्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
रविवार, 15 फरवरी 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 16 फरवरी 2026अंतराल
मंगलवार, 17 फरवरी 2026सामाजिक विज्ञान (08)
बुधवार, 18 फरवरी 2026अंतराल
गुरुवार, 19 फरवरी 2026हिन्दी (01)
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026अंतराल
शनिवार, 21 फरवरी 2026विज्ञान (07)
रविवार, 22 फरवरी 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 23 फरवरी 2026अंतराल
मंगलवार, 24 फरवरी 2026गणित (09)
बुधवार, 25 फरवरी 2026अंतराल
गुरुवार, 26 फरवरी 2026संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) (95/1)
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026द्वितीय भाषा – संस्कृत (71) / उर्दू (72) / गुजराती (73) / सिंधी (74) / पंजाबी (75)
शनिवार, 28 फरवरी 2026संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) (95/2)

Rajasthan Board 12th Time Table 2026

बार एवं दिनांकविषय (कोड)
गुरुवार, 12 फरवरी 2026मनोविज्ञान (19)
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026अंग्रेजी अनिवार्य (02)
शनिवार, 14 फरवरी 2026लोक प्रशासन (06)
रविवार, 15 फरवरी 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 16 फरवरी 2026भूगोल (14) / लेखाशास्त्र (30) / भौतिक विज्ञान (40)
मंगलवार, 17 फरवरी 2026कम्प्यूटर विज्ञान (03) / फिजियोथेरेपी प्रोफेशनल (04)
बुधवार, 18 फरवरी 2026संस्कृत साहित्य (12) / संस्कृत व्याकरण (94)
गुरुवार, 19 फरवरी 2026पर्यावरण विज्ञान (61)
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026हिन्दी अनिवार्य (01)
शनिवार, 21 फरवरी 2026दर्शन शास्त्र (85) / सामान्य विज्ञान (56)
रविवार, 22 फरवरी 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 23 फरवरी 2026राजनीति विज्ञान (11) / भूविज्ञान (43) / कृषि विज्ञान (84)
मंगलवार, 24 फरवरी 2026चित्रकला (17)
बुधवार, 25 फरवरी 2026गणित (15)
गुरुवार, 26 फरवरी 2026अंग्रेजी साहित्य (20) / टंकण लिपि (हिन्दी) (34) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09:00 बजे प्रारम्भ किया जाये)
शुक्रवार, 27 फरवरी 2026संस्कृत (44) / जैन दर्शन (45) / बौद्ध दर्शन (46) / समाज (47) / अर्थशास्त्र (48) / राजस्थानी (49) / इतिहास (50) / भूगोल दर्शन (51) / जैन दर्शन (52) / मीमांसा दर्शन (53) / न्याय दर्शन (54) / वेदान्त दर्शन (55) / सांख्य दर्शन (56) / वैशेषिक दर्शन (57) / मनोविज्ञान (58) / राजनीति शास्त्र (87) / पुरातत्व (88) / धर्मशास्त्र (89) / ज्योतिष शास्त्र (90) / साहित्य शास्त्र (91) / वास्तुशास्त्र (92) / पौराणिक शास्त्र (93)
शनिवार, 28 फरवरी 2026अर्थशास्त्र (10) / शीघ्र लिपि – हिन्दी (32) / शीघ्र लिपि – अंग्रेजी (33) / कृषि जीव विज्ञान (39) / जीव विज्ञान (42)
रविवार, 01 मार्च 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 02 मार्च 2026होली हॉलिडे
मंगलवार, 03 मार्च 2026होली
बुधवार, 04 मार्च 2026इतिहास (13) / व्यवसाय अध्ययन (31) / कृषि रसायन विज्ञान (38) / रसायन विज्ञान (41)
गुरुवार, 05 मार्च 2026कंठसंगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत – तबला (63), पखावज (64), सितार (65), सरोद (66), वायलिन (67), दिलरुबा (68), बाँसुरी (69), गिटार (70)
शुक्रवार, 06 मार्च 2026ऑटोमोटिव (101) / सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (102) / स्वास्थ्य देखभाल (103) / सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्थ सेवाएँ (IT & ITES) (104) / फुटकर विक्रय (105) / टूरिज़्म एवं हॉस्पिटैलिटी (ट्रैवल एवं टूरिज़्म) (106) / अपेरल, मेड-अप एवं होम फर्निशिंग (108) / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर (109) / कृषि (110) / प्लम्बर (111) / टेलीकॉम (112) / बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस (113) / कंस्ट्रक्शन (114) / फूड प्रोसेसिंग (115)
शनिवार, 07 मार्च 2026समाजशास्त्र (29)
रविवार, 08 मार्च 2026रविवार अवकाश
सोमवार, 09 मार्च 2026गृह विज्ञान (18)
मंगलवार, 10 मार्च 2026हिन्दी साहित्य (21) / उर्दू साहित्य (22) / सिंधी साहित्य (23) / गुजराती साहित्य (24) / पंजाबी साहित्य (25) / राजस्थानी साहित्य (26) / फारसी साहित्य (27) / प्राकृत भाषा (28) / टंकण लिपि (अंग्रेजी) (35) (टंकण लिपि का प्रश्न पत्र प्रातः 09:00 बजे प्रारम्भ किया जाये)
बुधवार, 11 मार्च 2026शारीरिक शिक्षा (60)

महत्वपूर्ण सूचना

  • दिनांक 17 फरवरी 2026 एवं 24 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षाएँ
  • दूसरी पारी (02:00 PM से 05:15 PM) में आयोजित होंगी।
  • शेष सभी विषयों की परीक्षा प्रथम पारी (09:00 AM – 12:15 PM) में होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment