राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच परीक्षा 2024 का आयोजन 23 जून से 04 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा 2202 पदों पर आयोजित कारवाई जा रही है। इस परीक्षा मे 5 लाख 83 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 15 जिलों मे कराया जाएगा। ये परीक्षा कुल 24 विषयों पर आयोजित होगी। इसमे प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का होगा जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र संबंधित विषय का होगा।
आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता परीक्षा का सिटी सेंटर जारी कर दिया जाएगा। इसी सप्ताह मे प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता की परीक्षा 23 जून से 04 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अभी भी इस परीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है। अभ्यर्थियों द्वारा पिछले कई दिनों से जयपुर मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कई अभ्यर्थियों द्वारा भूख हड़ताल भी की जा रही है।
प्राध्यापक परीक्षा में पदों का विवरण
RPSC 1st Grade Teacher 2024 – 25 Vacancies | |
Subject Name | RPSC 1st Grade Teacher Total Vacancies |
Hindi | 350 |
History | 90 |
Sanskrit | 64 |
English | 325 |
Geography | 210 |
Political Science | 225 |
Physics | 147 |
Maths | 153 |
नेट परीक्षा से हो रही क्लेश
आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में तीन विषयों की परीक्षा नेट से हो रही है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने नेट से क्लेश होने के कारण राज्य की परीक्षा को स्थगित किया गया। प्रदेश के युवा भी इस परीक्षा को कुछ महीने आगे बढ़ाने की मांग कर रहे है। प्रदेश के अधिकतर युवा इस परीक्षा को आगे बढ़ने के पक्ष मे है। इस परीक्षा मे सर्वाधिक पद हिन्दी विषय में है। हिन्दी विषय मे 350 पदों पर परीक्षा होगी।

आग किया जाएगा विधानसभा का घेराव
प्रदेश के बेरोजगार युवाओ द्वारा प्राध्यापक भर्ती परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आज राज्य विधानसभा का घेराव किया जाएगा। क्योंकि लोकतंत्र मे भीड़ का महत्व रहता है। आज प्रदेश मे हजारों की संख्या मे जयपुर पहुंचकर राज्य विधानसभा का पाँच बजे घेराव किया जाएगा। यदि ये परीक्षा आगे बढ़ा दी जाती है तो प्रदेश के युवा बेरोजगार इस सरकार की शुक्र गुजार होगी। पिछली बार कांग्रेस सरकार ने युवाओ की मांग को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तुरंत प्रभाव से भर्ती की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी, उसमे प्रश्न पत्र भी तैयार हो जाने के बावजूद भी।
Rpsc First Grade Exam Postponed
प्राध्यापक परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर आज मनोज मीना व अन्य बेरोजगार नेताओ के माध्यम से विधान सभा का घेराव किया जा रहा है। हालांकि सरकार की अभी तक किसी भी प्रकार की परीक्षा तिथि बढ़ाने जाने की मंशा नहीं है। सरकार तय समय सीमा पर परीक्षा का आयोजन करवाने जा रही है। राज्य उच्च न्यायालय से भी इन अभ्यर्थियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि आयोग द्वारा आज या कल तक इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जायेगे।
RAS अभ्यर्थियों की तरह इन अभ्यर्थियों को भी निराश व हताशा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अभ्यर्थियों को अभी तक परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की उम्मीद है। ये तो व्यक्त ही बताएंगे की परीक्षा तिथि आगे बढ़ती है या नहीं। लेकिन अभ्यर्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल काफिले तारीफ है।